punjab-100-new-prtc-mini-buses-bhagwant-mann
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को पटियाला में पीआरटीसी (PRTC) के बेड़े में 100 नई मिनी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन बसों का उद्देश्य गांवों को शहरों से जोड़ना और ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन सुविधाओं को बेहतर बनाना है मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अगले महीने पीआरटीसी के बेड़े में 309 और बड़ी बसें शामिल की जाएंगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह सरकार ने खेतों तक नहरी पानी पहुंचाने का प्रयास किया है, उसी तरह पंजाब के हर गांव तक बस सेवा पहुंचाना सरकार का लक्ष्य है।
100 मिनी बसों से 150 युवाओं को रोजगार
मुख्यमंत्री ने बताया कि 29 सीटों वाली इन 100 मिनी बसों से लगभग 150 ड्राइवरों और कंडक्टरों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। इस दौरान परिवहन विभाग में 15 युवाओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपे गए।
- पटियाला: 25 बसें
- बठिंडा: 15 बसें
- चंडीगढ़: 15 बसें
- संगरूर: 10 बसें
- बरनाला: 9 बसें
- बुढलाडा: 8 बसें
- कपूरथला: 7 बसें
- फरीदकोट: 6 बसें
- लुधियाना: 5 बसें
विद्यार्थियों और ग्रामीण यात्रियों को मिलेगा लाभ
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि नई बसें ग्रामीण क्षेत्रों और छोटे कस्बों के मार्गों पर चलेंगी। इससे विद्यार्थियों, कर्मचारियों, व्यापारियों और आम लोगों को शहरों तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी। उन्होंने पिछली सरकारों पर ग्रामीण बस सेवाओं की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी सरकार पंजाब के प्रत्येक गांव को बेहतर परिवहन सुविधा से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर हरपाल सिंह चीमा, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
