amit shah
नई दिल्ली, 22/10/2026
पंजाब में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे के 2 दिन के बाद ही अमित शाह की तरफ से दिल्ली में एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि 2027 की विधानसभा चुनाव मे एनडीए की सरकार बनने जा रही है जिससे सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो चुकी है कि भाजपा पंजाब मैं अकाली दल के साथ गठजोड़ करने जा रहा है लेकिन अभी तक यह साफ नहीं है कि गठजोड़ शिरोमणि अकाली दल के साथ या फिर और भी अन्य दलों को भाजपा साथ लेकर चुनाव लड़ेगी लेकिन चर्चाएं तेज हो चुकी है की गठजोड़ जल्द होने जा रहा है वहीं अमित शाह ने फिर से दोहराया कि 2029 तक पंजाब में से नशा केंद्र सरकार पूरी तरह से खत्म कर देगी
बता दे कि शिरोमणि अकाली दल का बीजेपी के साथ 24 साल पुराना गठजोड़ 2020 में टूटा था जिसकी मुख्य वजह तीन नए कृषि कानून थे इसके विरोध में हरसिमरत कौर बादल ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था क्योंकि शिरोमणि अकाली दल का आधार ग्रामीण इलाकों में था जिसकी वजह से अकाली दल का किसान विरोध करने लग पड़े थे और बढ़ते विरोध की वजह से अकाली दल को NDA का साथ छोड़ना पड़ा
