चंडीगढ़,22/10/2026
आज पंजाब कांग्रेस भवन में पंजाब कांग्रेस की कैंपेन कमेटी की एक अहम बैठक चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष परगट सिंह, कमेटी के सह-अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैहरा, राणा गुरजीत सिंह, सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
बैठक के दौरान पंजाब के मौजूदा राजनीतिक हालात और 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए पार्टी की चुनावी मुहिम की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। पंजाब के लोगों की उम्मीदों, राज्य के भविष्य और कांग्रेस पार्टी की आगामी रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण विचार साझा किए गए।
