मुंबई, 19/10/2026
बॉलीवुड में कुछ मुलाकातें सिर्फ तस्वीरों तक सीमित नहीं रहतीं, बल्कि यादगार लम्हों में बदल जाती हैं। उभरती अभिनेत्री रेवती महुरकर के लिए ऐसा ही खास पल तब आया, जब उन्हें अभिनेत्री ईशा देओल के हाथों अवॉर्ड मिला। स्टेज पर दोनों की मुलाकात ने उस शाम को खास बना दिया।
ईशा ने रेवती की खूबसूरती की तारीफ करते हुए कहा, “आप बहुत खूबसूरत हैं।” इस सहज प्रशंसा ने रेवती के चेहरे पर प्यारी-सी मुस्कान ला दी और दोनों के बीच एक दिल छू लेने वाला पल बन गया।
जहां ईशा देओल प्रतिष्ठित फिल्मी विरासत और अपनी डांस प्रतिभा के लिए पहचानी जाती हैं, वहीं रेवती महुरकर अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाने की राह पर हैं। ‘Qatal’ और ‘Tevar’ जैसे म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकीं रेवती अब अभिनय के नए अवसरों और अपनी स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत करने पर ध्यान दे रही हैं।
यह मुलाकात उनके लिए सम्मान के साथ प्रेरणा का भी क्षण रही। आखिरकार, बॉलीवुड में पहचान विरासत से मिले मंच पर ही नहीं, बल्कि अपनी मेहनत से बनाई गई जगह से भी बनती है।
