मुंबई, 19/10/2026
नवरात्रि का उत्साह, गरबा की थिरकन और बॉलीवुड का ग्लैमर—इन तीनों का शानदार संगम देखने को मिला छत्तीसगढ़ की नवरात्रि नाइट में, जहां उर्वशी रौतेला ने अपनी धमाकेदार गरबा परफॉर्मेंस से समां बांध दिया। कथित तौर पर ₹70 लाख की कीमत वाली उनकी खूबसूरत चनिया चोली ने पारंपरिक भारतीय फैशन में ग्लैमर का तड़का लगा दिया।
रंगीन परिधान, आत्मविश्वास से भरपूर अंदाज और जोश से लबरेज डांस मूव्स के साथ उर्वशी ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनकी स्टेज प्रेजेंस ने उत्सव की रौनक को और बढ़ा दिया, जबकि उनके पारंपरिक लुक में भारतीय संस्कृति और आधुनिक फैशन का खूबसूरत मेल नजर आया।
उर्वशी की इस प्रस्तुति की खासियत सिर्फ उनका शानदार पहनावा नहीं, बल्कि गरबा के प्रति दिखने वाला उत्साह भी रहा। भक्ति, संगीत और सांस्कृतिक एकजुटता का प्रतीक नवरात्रि उनके लिए अपनी ऊर्जा और अंदाज दिखाने का खास मंच बनी। अपनी इस शानदार मौजूदगी के साथ उर्वशी ने गरबा नाइट को ग्लैमर, रंगों और यादगार पलों से भर दिया।
