चंडीगढ़, 15/10/2026
पंजाब में 2027 की विधानसभा चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियां और संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में पार्टी ने संगठन में नई नियुक्तियों का ऐलान किया है, जिसके तहत जालंधर कैंट हलके में एक बड़ा संगठनात्मक फेरबदल करते हुए दीपक बाली को हल्का इंचार्ज नियुक्त किया गया है। पार्टी के इस फैसले ने पंजाब के राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज कर दी हैं।
दीपक बाली को मिली बड़ी जिम्मेदारी
आम आदमी पार्टी ने राजविंदर कौर थियाड़ा को जालंधर कैंट के हलका प्रभारी के पद से हटाकर दीपक बाली को यह नई जिम्मेदारी सौंपी है। इस नई नियुक्ति के बाद जालंधर कैंट क्षेत्र में पार्टी की भावी रणनीति और कार्यप्रणाली को लेकर नए समीकरण बनने शुरू हो गए हैं। बता दे की दीपक बाली आम आदमी पार्टी में लंबे समय से सक्रिय हैं और संगठन में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा चुके हैं और वे आम आदमी पार्टी पंजाब के जनरल सचिव के रूप में कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा वे पंजाब सरकार के सांस्कृतिक मामलों और पर्यटन विभाग के सलाहकार के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। जालंधर कैंट की कमान मिलने के बाद पार्टी के भीतर और क्षेत्रीय राजनीति में उनका कद और भी मजबूत माना जा रहा है।
क्या 2027 चुनाव में नए चेहरे पर दांव खेलेगी पार्टी?
राजविंदर कौर थियाड़ा को हलका प्रभारी पद से हटाए जाने के बाद 2027 के विधानसभा चुनावों में उनकी दावेदारी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। राजनीतिक हलकों में यह चर्चा जोर पकड़ रही है कि आम आदमी पार्टी आगामी चुनावों में जालंधर कैंट से किसी नए चेहरे को मैदान में उतार सकती है। हालांकि, चुनाव टिकट को लेकर पार्टी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा या फैसला सामने नहीं आया है।
आगामी रणनीति पर नजर
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि जालंधर कैंट की नई जिम्मेदारी संभालने के बाद दीपक बाली जमीनी स्तर पर पार्टी को कितना मजबूत कर पाते हैं
