parvinder singh jhota
मानसा, 14/10/2026
पंजाब के चर्चित परविंदर झोटा हत्याकांड को लेकर राज्य में तनाव का माहौल बना हुआ है। परविंदर झोटा के समर्थकों ने हत्या के विरोध में कल यानी 15 अक्टूबर को ‘पंजाब बंद’ का आह्वान किया है। इसके साथ ही परिवार और समर्थकों ने मांगें पूरी होने तक मृतक का अंतिम संस्कार करने से साफ इनकार कर दिया है और पक्का धरना शुरू कर दिया है। समर्थकों ने पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कई बड़ी मांगें रखी हैं
-
इस्तीफे की मांग: समर्थकों ने पंजाब के डीजीपी (DGP) से उनके पदों से इस्तीफे की मांग की है।
-
सीबीआई जांच: आरोप लगाया गया है कि परविंदर झोटा नशे के खिलाफ कड़ा विरोध जता रहे थे, जिसके चलते नशा तस्करों की शह और पुलिस की मिलीभगत से उनकी हत्या की गई है। इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच सीबीआई से कराने की मांग की गई है।
-
अंतिम संस्कार से इनकार: जब तक सरकार सभी मांगें नहीं मान लेती, तब तक शव का अंतिम संस्कार न करते हुए दिन-रात का पक्का धरना जारी रखने का ऐलान किया गया है।
मुख्य आरोपी शूटर अश्विनी राजस्थान के सालासर से गिरफ्तार
गौरतलब है कि परविंदर झोटा को बीते दिन उस समय गोली मारकर सरेआम कत्ल कर दिया गया था जब वे सोशल मीडिया पर लाइव थे। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्थान के सालासर से कथित मुख्य शूटर अश्विनी को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस ने मुख्य आरोपी के एक साथी को भी दबोचने का दावा किया था।
