Punjab police
चंडीगढ़, 4/10/2026
पंजाब को गैंगस्टर और अपराध मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 257वें दिन पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीमों ने राज्य भर में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित और मैप किए गए 628 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने 8 हथियारों के साथ 289 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही 20 जनवरी, 2026 से शुरू हुए इस अभियान के तहत अब तक कुल गिरफ्तारियों का आंकड़ा 76,099 तक पहुंच गया है। कार्रवाई के दौरान 232 लोगों के खिलाफ एहतियाती कदम उठाए गए, जबकि 8 भगोड़े अपराधियों (PO) को भी पुलिस ने दबोच लिया।
AGTF और जिला पुलिस का संयुक्त अभियान
पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव द्वारा शुरू किए गए इस निर्णायक अभियान को एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) और सभी जिलों की पुलिस टीमों के समन्वय से चलाया जा रहा है। आम नागरिक वांछित अपराधियों और संदिग्ध गतिविधियों की गुप्त जानकारी देने के लिए एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर संपर्क कर सकते हैं।
‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’: 582वें दिन 180 नशा तस्कर गिरफ्तार
गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ पुलिस ने नशा तस्करी पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ अभियान को 582वें दिन भी मुस्तैदी से जारी रखा।
-
दैनिक कार्रवाई: आज 180 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
-
बरामदगी: तस्करों के कब्जे से 921 ग्राम हेरोइन, 405 किलोग्राम भुक्की, 1,303 नशीली गोलियां और 5,100 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई।
-
कुल गिरफ्तारियां: 582 दिनों में गिरफ्तार नशा तस्करों की कुल संख्या अब 81,798 हो गई है।
पुनर्वास पर भी ध्यान
कार्रवाई के साथ-साथ पुलिस नशा पीड़ितों को मुख्यधारा में वापस लाने का प्रयास भी कर रही है। नशा मुक्ति अभियान के तहत आज पुलिस ने 13 व्यक्तियों को नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों (De-addiction and Rehabilitation Centers) में उपचार करवाने के लिए राजी किया।
