नई दिल्ली, 03/10/2026
एशियाई खेल 2026 के पुरुषों के क्रिकेट फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 19 रनों से धूल चटाकर स्वर्ण पदक (Gold Medal) अपने नाम कर लिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 211 रनों का विशाल स्कोर बनाया। जवाब में पाकिस्तान की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 192 रन ही बना सकी।
अभिषेक और तिलक वर्मा के तूफानी अर्धशतक
भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और मध्यक्रम में तिलक वर्मा ने आक्रामक पारियां खेलीं:
-
अभिषेक शर्मा: 28 गेंदों में 3 चौके और 7 छक्कों की मदद से 61 रन।
-
तिलक वर्मा: 22 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 52 रन।
-
अन्य योगदान: कप्तान श्रेयस अय्यर (21), ईशान किशन (20) और शिवम दुबे (27)।
पाकिस्तान के लिए अरफात मिन्हास और अहमद दानियाल ने 2-2 विकेट चटकाए।
हसन नवाज का शतक से चूके, भारत ने कसी नकेल
212 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की तरफ से हसन नवाज ने 51 गेंदों में 96 रनों (5 चौके, 7 छक्के) की आतिशी पारी खेली, लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सके। भारत की घातक गेंदबाजी के आगे अन्य बल्लेबाज टिक नहीं पाए:
-
अक्षर पटेल: 2 विकेट
-
वाशिंगटन सुंदर: 2 विकेट
-
शिवम दुबे: 2 विकेट
श्रीलंका ने जीता ब्रॉन्ज मेडल
पुरुष क्रिकेट के कांस्य पदक (Bronze Medal) मुकाबले में श्रीलंका ने बांग्लादेश को 63 रनों से हरा दिया।
-
श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 165/9 का स्कोर बनाया।
-
बांग्लादेश की पूरी टीम 17.3 ओवरों में मात्र 102 रनों पर ढेर हो गई।
महिला क्रिकेट में भी भारत का दबदबा
इससे पहले महिला क्रिकेट स्पर्धा में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया था, जबकि पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर कांस्य पदक जीता था।
Asian Games 2026 मेडल टैली में भारत का स्थान
पुरुष क्रिकेट में मिले इस ऐतिहासिक स्वर्ण पदक के साथ ही एशियाई खेलों में भारत के गोल्ड मेडल की संख्या 19 हो गई है।

