Punjab police
चंडीगढ़, 03/10/2026
पंजाब को पूरी तरह से अपराध और गैंगस्टर-मुक्त बनाने के लिए पंजाब पुलिस की निर्णायक लड़ाई लगातार जारी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों पर चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 256वें दिन पुलिस टीमों ने पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित और मैप किए गए 592 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की।
डीजीपी गौरव यादव के नेतृत्व में 20 जनवरी, 2026 को शुरू किए गए इस अभियान को सभी जिलों की पुलिस और एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) के समन्वय से चलाया जा रहा है।
अभियान के 256वें दिन की मुख्य उपलब्धियां
-
गिरफ्तारियां: छापेमारी के दौरान पुलिस ने 275 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।
-
हथियार बरामदगी: आरोपियों के कब्जे से 16 अवैध हथियार जब्त किए गए।
-
भगोड़े पकड़े गए: अभियान के तहत 6 भगोड़े अपराधियों (PO) को भी दबोचा गया।
-
एहतियाती कार्रवाई: 195 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कानूनी कार्रवाई की गई।
-
कुल आंकड़ा: इस अभियान की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 75,810 गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं।
‘युद्ध नशेयां के विरुद्ध’ अभियान का 581वां दिन
गैंगस्टरों पर नकेल कसने के साथ-साथ पंजाब पुलिस ने नशे के खिलाफ जारी अपने अभियान ‘युद्ध नशेयां के विरुद्ध’ के 581वें दिन भी बड़ी सफलता हासिल की:
-
146 नशा तस्कर गिरफ्तार: एक ही दिन में 146 तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा गया।
-
नशीले पदार्थों की बरामदगी: पुलिस ने 11.7 किग्रा हेरोइन, 672 ग्राम अफीम, 80 किग्रा भुक्की, 1,699 नशीली गोलियां और 15,600 रुपये की ड्रग मनी जब्त की।
-
581 दिनों का कुल आंकड़ा: अब तक राज्य भर में कुल 81,602 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
-
पुनर्वास प्रयास: नशा मुक्ति मुहिम के तहत आज पुलिस ने 29 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास उपचार के लिए प्रेरित एवं राजी किया।
नागरिकों के लिए गुप्त हेल्पलाइन जारी
पंजाब पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे राज्य में अपराध और गैंगस्टरों के खात्मे के लिए पुलिस का सहयोग करें। वांछित अपराधियों, गैंगस्टरों या किसी भी आपराधिक गतिविधि की जानकारी देने के लिए नागरिक ‘एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946’ पर संपर्क कर सकते हैं। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी।

