Sona Selection
मुंबई, 12 सितंबर 2026
फैब्रिक मैन्युफैक्चरिंग और प्रोसेसिंग सेक्टर की कंपनी सोनासिलेक्शन इंडिया लिमिटेड पूंजी बाजार में दस्तक देने जा रही है। कंपनी का आईपीओ 17 सितंबर 2026 को खुलेगा और 21 सितंबर 2026 को बंद होगा। एंकर निवेशकों के लिए बोली 16 सितंबर को खुलेगी। कंपनी ने आईपीओ के लिए प्रति इक्विटी शेयर ₹94 से ₹99 का प्राइस बैंड तय किया है। इस इश्यू में ₹10 अंकित मूल्य वाले 1.43 करोड़ तक इक्विटी शेयरों का फ्रेश इश्यू शामिल है। निवेशक न्यूनतम 150 शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे और इसके बाद 150 शेयरों के गुणकों में निवेश किया जा सकेगा। ऊपरी मूल्य पर एक लॉट के लिए निवेश राशि ₹14,850 होगी।
कंपनी आईपीओ से प्राप्त शुद्ध आय का इस्तेमाल मुख्य रूप से बैंकों से लिए गए कुछ ऋणों के भुगतान/प्री-पेमेंट, राजस्थान के भीलवाड़ा स्थित मौजूदा मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में प्लांट एवं मशीनरी खरीदने के पूंजीगत खर्च और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी। इश्यू बुक बिल्डिंग प्रक्रिया के तहत होगा। कंपनी के इक्विटी शेयरों को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है।
