chuni lal bhagat
चंडीगढ़, 10 सितंबर, 2026
पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों ने आज अपने कैबिनेट सहयोगी मोहिंदर भगत के साथ उनके पिता, प्रख्यात राजनीतिज्ञ एवं पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री चुन्नी लाल भगत के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उल्लेखनीय है कि उनका आज जालंधर स्थित उनके आवास पर निधन हो गया।
पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा, डॉ. बलबीर सिंह, हरजोत सिंह बैंस, अमन अरोड़ा, लाल चंद कटारूचक, हरभजन सिंह ई.टी.ओ., डॉ. बलजीत कौर, गुरमीत सिंह खुड्डियां, बरिंदर कुमार गोयल, हरदीप सिंह मुंडियां और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने संयुक्त रूप से जारी प्रेस बयान में कहा कि चुन्नी लाल भगत के निधन से पंजाब की राजनीति में कभी न पूरा होने वाला शून्य पैदा हो गया है। कैबिनेट मंत्रियों ने जनसेवा में उनके योगदान, विशेषकर जालंधर के विधायक के रूप में उनके बहुमूल्य कार्यों तथा कैबिनेट मंत्री और पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर के रूप में उनके कार्यकाल को आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक बताया।
कैबिनेट मंत्रियों ने परमात्मा से दिवंगत आत्मा को शाश्वत शांति प्रदान करने तथा परिवार को इस कभी न पूरा होने वाले नुकसान को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
