चंडीगढ़, 5सितंबर (Patarkar Desk)। पंजाब सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) को लेकर शुक्रवार को बड़ा फैसला आने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, सरकार वर्ष 2020 के बाद सरकारी नौकरी में शामिल हुए कर्मचारियों का DA बढ़ाकर 60 प्रतिशत करने पर विचार कर सकती है।
DA में बढ़ोतरी की उम्मीद लगाए बैठे कर्मचारियों की नजरें अब सरकार के संभावित फैसले पर टिकी हैं। अगर सरकार इस प्रस्ताव को मंजूरी देती है, तो 2020 के बाद भर्ती हुए कर्मचारियों को आर्थिक तौर पर बड़ी राहत मिल सकती है।
हालांकि, DA की नई दर के साथ इसे किस तारीख से लागू किया जाएगा और कर्मचारियों को एरियर मिलेगा या नहीं, इसकी स्थिति सरकार की आधिकारिक घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगी।
पंजाब के कर्मचारी लंबे समय से DA बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। ऐसे में यह मुद्दा सरकार के लिए प्रशासनिक के साथ-साथ राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सरकार की ओर से अगर 60 प्रतिशत DA की घोषणा होती है, तो इसे कर्मचारी वर्ग के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जाएगा।
