स्पोर्ट्स (Patarkar Desk): ICC ने पहली बार विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी 2027 के लिए भारत को होस्टिंग राइट्स दिए हैं। इसके साथ ही टूर्नामेंट की तारीखों और जगहों का भी ऐलान कर दिया गया है।
इस टूर्नामेंट में भारत समेत कुल 6 टीमें ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और श्रीलंका की टीमें हिस्सा लेंगी। यह अगले साल 14 फरवरी से 28 फरवरी तक भारत में खेला जाएगा। टूर्नामेंट के सभी मैच मुंबई के क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (CCI) और वडोदरा के वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होंगे।
सभी 6 टीमें राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में एक-दूसरे से खेलेंगी,ये सभी मैच T20 फॉर्मेट में खेले जाएंगे। जिसके बाद टॉप दो टीमें 28 फरवरी को होने वाले फाइनल मैच में जगह बनाएंगी।
श्रीलंका में होने बाला था यह टूर्नामेंट , लेकिन ICC की सालाना मीटिंग में तय किए गए सुधारों को लागू करने की चल रही प्रक्रिया के कारण टूर्नामेंट को भारत में शिफ्ट कर दिया गया। ICC ने नए होस्ट के चुनाव के लिए बांग्लादेश, भारत और साउथ अफ्रीका पर विचार किया, जिसके बाद भारत को होस्ट चुना गया और 1 सितंबर को ICC बोर्ड ने इस फैसले को मंजूरी दे दी।
ICC चेयरमैन जय शाह ने इसे महिला क्रिकेट के लिए एक रोमांचक नए चैप्टर की शुरुआत बताया है।
