हरियाणा(Patarkar Desk)-हरियाणा के पलवल में करीब सुबह 4:30 बजे कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को एक पिकअप ट्रक और खड़े ट्रक के बीच टक्कर हो गई, जिसमें छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए।
पिकअप ट्रक में सवार लोग राजस्थान में खाटू शाम मंदिर और राज्य के दूसरे धार्मिक स्थलों के दर्शन करके लौट रहे थे और उत्तर प्रदेश के वृंदावन जा रहे थे।
पुलिस की शुरुआती जांच से पता चला कि ड्राइवर को नींद आ गई, जिससे यह हादसा हुआ। हादसे के बाद ड्राइवर भी मौके से भाग गया और उसे ढूंढने की कोशिश की जा रही है। मरने वालों में से छह महिलाएं थीं।
मरने वालों की पहचान विजय (75), राजकुमार (40), रेशमा (45), कमला (65), सुधा (52) और महेश (60) के रूप में हुई है। घायलों को पलवल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। पीड़ित उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के रहने वाले थे।
