चंडीगढ़(Patarkar Desk): पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ और उससे जुड़े कॉलेजों में हुए स्टूडेंट यूनियन चुनाव के नतीजे आज आने शुरू हो गए हैं, इस दौरान भारी पॉलिटिकल हलचल के साथ-साथ यूनिवर्सिटी कैंपस में जबरदस्त हंगामा भी देखने को मिला। चुनाव के दौरान पुलिस और स्टूडेंट्स के बीच तीखी झड़प की खबरें हैं।
स्टूडेंट्स ने आरोप लगाया कि वोटिंग का समय सुबह 11:00 बजे तक था, लेकिन लॉ डिपार्टमेंट का गेट सुबह 10:00 बजे ही बंद कर दिया गया, जिससे कई स्टूडेंट्स वोट देने से वंचित रह गए। इसके साथ ही स्टूडेंट्स ने चुनाव के दौरान फर्जी वोट डालने का भी गंभीर आरोप लगाया है। इस दौरान गुस्साए स्टूडेंट्स ने लॉ डिपार्टमेंट के गेट पर लात मारकर अंदर घुसने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस के साथ उनकी जमकर झड़प हुई। नारे लगा रहे कई स्टूडेंट्स को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है।
हंगामे के दौरान जब पुलिस बैलेट बॉक्स ले जाने लगी तो स्टूडेंट्स ने उन्हें रोक दिया और वहीं धरने पर बैठ गए। बाद में मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी गुस्साए स्टूडेंट्स को समझाते दिखे।
