नई दिल्ली (Patarkar Desk )ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) ने आज घोषणा की कि भारतीय सीनियर पुरुष टीम आने वाले FIFA विंडो में 26 सितंबर को पनामा और 6 अक्टूबर को दो बार के वर्ल्ड चैंपियन उरुग्वे के खिलाफ इंटरनेशनल फ्रेंडली मैच खेलेगी। FIFA विंडो में घरेलू मैदान पर किसी मजबूत टीम के खिलाफ यह भारत का तीसरा इंटरनेशनल फ्रेंडली मैच होगा।
उरुग्वे के खिलाफ मैच कोलकाता में पांच बार के वर्ल्ड कप चैंपियन ब्राजील के खिलाफ भारत के इंटरनेशनल फ्रेंडली मैच के तीन दिन बाद खेला जाएगा। ब्राजील के खिलाफ मैच भी कोलकाता के विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन (साल्ट लेक स्टेडियम) में होगा। उरुग्वे के खिलाफ मैच भी इसी बड़े स्टेडियम में होगा। भारतीय टीम 26 सितंबर को बेंगलुरु के कांतीरावा स्टेडियम में पनामा के खिलाफ इंटरनेशनल फ्रेंडली मैच खेलेगी। FIFA का इंटरनेशनल विंडो 21 सितंबर से 6 अक्टूबर तक होगा और इस दौरान एक देश ज्यादा से ज्यादा चार मैच खेल सकता है।
