पानीपत (Patarkar Desk): करनाल में एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला पंचायत सेक्रेटरी किरण को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने एक कॉन्ट्रैक्टर से बिल पास करने के बदले 1 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।
शिकायतकर्ता राजकुमार के मुताबिक, पंचायत सेक्रेटरी 30 लाख रुपये के पेमेंट में से 7 लाख रुपये पहले ही ले चुकी थी। राजकुमार का कहना है कि वह किरण को अपनी बहन मानता था और उसे एक बैग भी दिया था, लेकिन इसके बावजूद रिश्वत की मांग बंद नहीं हुई।
शिकायतकर्ता के मुताबिक, पंचायत सेक्रेटरी ने कथित तौर पर उसे अपने घर बुलाया और रिश्वत मांगी। जब 1 लाख रुपये की और मांग की गई, तो राजकुमार ने मामले की सूचना ACB को दी।
शिकायत मिलने के बाद ACB ने मामले की पुष्टि की और फिर जाल बिछाकर कार्रवाई की। हैरानी की बात यह है कि किरण रिश्वत के पैसे घर ले जाती थी। इस बार भी उसने कॉन्ट्रैक्टर से रिश्वत के पैसे अपने घर लाने को कहा था। ACB के प्लान के मुताबिक, राजकुमार को रिश्वत के पैसे लेकर किरण के घर भेजा गया। जैसे ही पंचायत सेक्रेटरी किरण ने 1 लाख रुपये लिए, ACB टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।
ACB की इस कार्रवाई से पंचायत डिपार्टमेंट में हड़कंप मच गया। आरोपी पंचायत सेक्रेटरी से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। रिश्वत लेने और शुरुआती 7 लाख रुपये लेने के आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।
