चंडीगढ़, 21 अगस्त 2026
पंजाब सरकार के कार्मिक विभाग ने प्रशासनिक जरूरतों को देखते हुए 2024 बैच के 10 IAS अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। फेज-2 ट्रेनिंग पूरी कर लौटे इन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से OSD (शहरी विकास) के तौर पर अलग-अलग जिलों में संबंधित डिप्टी कमिश्नरों के साथ तैनात किया गया है।
सरकार के आदेश के मुताबिक, अधिकारियों की तैनाती का उद्देश्य शहरी विकास से जुड़ी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन, विभागों के बीच समन्वय और जिला स्तर पर विकास कार्यों की निगरानी को मजबूत करना है। मुख्य सचिव के आदेशों के तहत सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
फेज-2 ट्रेनिंग के बाद पंजाब में 10 IAS अधिकारियों को मिली नई पोस्टिंग।
