न्यूज डेस्क, 04 अगस्त 2026
ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों का भारत आगमन पर हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने भव्य स्वागत किया ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश का गौरव बढ़ाने वाले पदक विजेता खिलाड़ियों का स्वागत करते समय खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा की खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा किया है और वह सभी पदक विजेताओं को बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते है और आने वाले खेलो में भी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करे यही उनकी कामना है और इस दौरान उन्होंने युवाओं को ज्यादा से ज्यादा खेलो से जुड़ने की अपील की जिससे समाज में नशे जैसी दिक्कतों का खात्मा हो
