लाहौल-स्पीति, 24 जुलाई 2026: हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में एक कार पर पत्थर गिरे, जिससे उसमें आग लग गई। इससे 13 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक 6 महीने की बच्ची भी शामिल है।
लैंडस्लाइड दोपहर 3 बजे उदयपुर-किलाड़ रोड पर कडू नाला के पास हुआ। MLA डॉ. जनक राज ने बताया कि टाटा सूमो में कुल 15 लोग सवार थे। हादसा इतना भयानक था कि मरने वालों की लाशों की पहचान करना मुश्किल है।
शाम को रोपड़ में भारी बारिश हुई। इस बीच, अमृतसर में जुलाई में हुई बारिश ने 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अजनाला के कोटली अंब गांव में एक घर गिर गया, जिसमें एक मां और तीन साल की बच्ची मलबे में दब गईं। हालांकि, गांव वालों ने उन्हें समय रहते बचा लिया।
