ओडिशा 16, जुलाई 2026: ओडिशा के पुरी में गुरुवार को जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान भगदड़ मच गई। एक व्यक्ति की मौत हो गई। शाम 5 बजे पहांडी रस्म के दौरान लोग अचानक भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए रथों की ओर भागने लगे।
रास्ते में वॉलंटियर लोगों को पीछे हटा रहे थे, तभी भीड़ ने धक्का-मुक्की शुरू कर दी, जिससे भगदड़ मच गई। लोग एक-दूसरे पर गिर पड़े। जब भगदड़ हुई, तब पुरी में भारी बारिश हो रही थी। इसके बावजूद, रास्ते में 10 लाख से ज़्यादा लोग मौजूद थे। सांस लेने में दिक्कत होने की वजह से कई लोगों को बचाया गया।
शाम करीब 7:30 बजे भगवान जगन्नाथ का रथ आगे बढ़ पाया। पहले दिन की यात्रा को कुछ मीटर के बाद ही रोक दिया गया था। यह कल सुबह फिर से शुरू होगा और 3 km दूर गुंडीचा मंदिर की ओर बढ़ेगा।
