चंडीगढ़, 7 जुलाई 2026
चंडीगढ़ सेक्टर 15 स्थित पंजाब कांग्रेस भवन पहुंचे सीनियर नेता शमशेर सिंह दुल्लों ने कांग्रेस में चल रहे अंदरूनी विवाद पर बोलते हुए कहा कि जो कुछ कांग्रेस ने इन नेताओं को दिया है उसमें इन नेताओं को संतुष्टि होनी चाहिए और हाईकमान का फैसला मानना चाहिए ना की कोई अंदरूनी विवाद पैदा कर किसी तरह की उलझन पैदा करनी चाहिए।
शमशेर सिंह दुल्लों ने चन्नी का नाम लिए बिना तंज कसते हुए कहा कि हमने ना चाहते हुए भी हाईकमान के बहुत से ऐसे फैसले माने हैं जिसका बेशक नुकसान हुआ हो लेकिन हाई कमान के फैसले पर कभी भी आपत्ति नहीं जिताई।
शमशेर सिंह दुल्लों का कहना था कि 1998 में भी इस तरह का फैसला सामने आया था लेकिन हमने किसी तरह का विरोध नहीं किया हालांकि हम अपनी बात पार्टी प्लेटफार्म पर रखते हैं लेकिन पार्टी में शामिल हुए कई मौकापरस्त लोग पार्टी का नुकसान करते हैं।
शमशेर सिंह ने यह भी कहा कि वह पंजाब कांग्रेस इंचार्ज भूपेश बघेल से मिलने आए हैं और जिस तरह से बैठकों का दौर जारी है उसमें कोशिश रहेगी कि सब तरह की नाराजगी खत्म की जाए वहीं उन्होंने कहा कि मैं इस पार्टी का फाउंडर मैम्बर हूं और हम वह बकरे हैं जो काटने के लिए तैयार रहते हैं।


