Oplus_131072
चंडीगढ़, 6 जुलाई 2026
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी में किए गए बदलाव को लेकर लगातार कांग्रेस हाई कमान के खिलाफ पंजाब कांग्रेस के नेताओं ने मोर्चा खोल रखा है बता दे बता दे की पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने मोरिंडा स्थित अपने निवास स्थान पर बैठक की गई थी जिसमें कई नेता मौजूद थे वहीं घन्नौर से कांग्रेस के पूर्व विधायक मदन जलालपुर ने चन्नी के घर पहुंचकर मीडिया से बातचीत की थी जिस पर अब पंजाब कांग्रेस की अनुशासन कमेटी के चेयरमैन अवतार हेनरी ने ऐतराज जताते हुए जलालपुर को चिट्ठी जारी कर दी है जिसमें उनको कहा है की वह तीन दिन में अनुशासन तोड़ने के खिलाफ अपना जवाब दे और जवाब न देने की सूरत में उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी
कांग्रेस हाईकमान पंजाब में जीताना चाहती है या हराना!
चरणजीत सिंह चन्नी के घर बाहर मीडिया को बयान देते हुए मदन जलालपुर ने कहा था की कांग्रेस हाईकमान पंजाब में कांग्रेस को जिताना चाहती है या हराना इसपर अब अनुशासन कमेटी ने पत्र जारी कर जलालपुर से स्पष्टीकरण मांगा है और जवाब न देने पर कार्रवाई की बात कही गई है बता दे की चिट्ठी में जिक्र किया गया है की कांग्रेस हाईकमान के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर मदन जलालपुर के खिलाफ शिकायत अनुशासन कमेटी को मिली है जिसपर उन्होंने जवाब देने को कहा गया है
चन्नी के घर हुई मीटिंग में लिए गए थे कई फैसले
कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के घर बैठक के बाद कई नेताओं ने राजा वडिंग को प्रधान मानने से इनकार किया था और कई नेताओं ने हाईकमान को चिट्ठी लिखकर अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की बात कही थी


