Oplus_131072
चंडीगढ़, 6 जुलाई 2026
बहबल कलां गोलीकांड और बरगाड़ी बेअदबी मामले में आज अकाली दल के पूर्व विधायक मन्नतार सिंह बराड़ को पूछताछ के लिए SIT ने तलब किया है इससे पहले भाजपा नेता विजय सांपला को भी दोबारा SIT के सामने पेश होने के निर्देश दिये गए है ये दोनों नेता आज सुबह 11 बजे पंजाब पुलिस ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट चंडीगढ़ में SIT के सामने पेश होंगे
डीआईजी हरजीत सिंह के नेतृत्व में SIT पहले ही बरगाड़ी, बुर्ज जवाहर सिंह वाला और बहबल कलां के घटनास्थलों का दौरा कर चुकी है और दुबारा विजय सांपला और मन्नतार बराड से पूछताछ कर जल्दी किसी नतीजे पर पहुंच सकती है
बता दे की बीते वीरवार बहबल कलां गोलीकांड और बरगाड़ी बेअदबी मामले की जांच के लिए SIT ने घटनास्थलों का दौरा किया था और डीआईजी हरजीत सिंह के नेतृत्व में SIT ने फरीदकोट के बुरज जवाहर सिंह वाला, बरगाड़ी और बहबल कलां का दौरा किया था और बाजाखाना थाने की पुलिस चौकी में रिकॉर्ड और केस प्रॉपर्टी की SIT ने जांच की थी
बता दे की ज्ञानी रघबीर सिंह के बयान के बाद SIT लगातार एक्शन मोड में है और SIT पहले ही विजय सांपला, गगनदीप सिंह बराड़ और मालविंदर सिंह जग्गी से पूछताछ कर चुकी है


