पंजाब, 04 जुलाई, 2026: कांग्रेस हाईकमान ने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए पंजाब के नेताओं की भूमिकाएं फाइनल कर दी हैं। हालांकि, इससे पार्टी के अंदर गुटबाजी की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कुछ नेता खुले तौर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का विरोध करते भी दिखे।
इन चर्चाओं के बीच राजा वड़िंग ने गुटबाजी की बात को पूरी तरह से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि सभी कांग्रेस नेता जल्द ही एक प्लेटफॉर्म पर होंगे। “चरणजीत सिंह चन्नी, सुखजिंदर सिंह रंधावा और प्रताप सिंह बाजवा हमारे सीनियर नेता हैं।” मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर उन्होंने साफ कहा कि इस पर कांग्रेस हाईकमान फैसला करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि वह खुद मुख्यमंत्री पद की रेस में नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी कांग्रेस के नेता हैं। वह हमारे पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वह कैंपेन कमेटी के चेयरमैन हैं। वे हमारे सहयोगी हैं। अगर कोई अपने घर पर इकट्ठा होता है, तो चिंता की कोई बात नहीं है। कुछ लोग मेरे घर पर इकट्ठा होंगे। कुछ लोग चन्नी के घर पर इकट्ठा होंगे। कुछ लोग रंधावा के घर पर इकट्ठा होंगे। इसका मतलब लड़ाई या गुटबाजी नहीं है।
उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि अगले एक-दो दिन में सब लोग एक प्लेटफॉर्म पर एक गाड़ी में पंजाब के लिए लड़ रहे होंगे। हम दिल्ली और पंजाब के हर गांव में एक साथ घूमते हुए दिखेंगे।
Read More: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 20 जुलाई से संसद के मानसून सत्र को दी मंज़ूरी


