पंजाब , 3 जुलाई 2026: Punjab Weather News: पंजाब में मौसम का लेटेस्ट अपडेट आ गया है। मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब में 8 तारीख तक भारी बारिश जारी रहेगी। अगले 24 घंटों में मौसम में बड़े बदलाव होंगे। 3 और 4 जुलाई को कई इलाकों में 40 से 50 kmph की स्पीड से तेज हवाएं, आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। 5 जुलाई से 8 जुलाई तक पंजाब और चंडीगढ़ के कई जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कई इलाकों में भारी बारिश, बिजली गिरने और तेज आंधी की संभावना है।
मौसम विभाग ने पठानकोट, होशियारपुर, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, पटियाला और फतेहगढ़ साहिब में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम में सावधानी बरतने की अपील की है।
लोगों को भारी बारिश और आंधी के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर इमारतों से दूर रहने की सलाह दी गई है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी दुर्घटना से बचने के लिए पानी वाले इलाकों और निचले इलाकों में बेवजह यात्रा करने से बचें।
Read More: तरनतारन में दिल दहला देने वाली घटना, साले ने जीजा को जिंदा जलाया


