Oplus_131072
पातड़ा, 1 जुलाई 2026
शिरोमणि अकाली दल को लगातार उनके नेता छोड़कर जा रहे है पटियाला जिले में पहले पूर्व अकाली मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा आम आदमी पार्टी में शामिल हुए तो वहीं आज पातड़ा में भी शिरोमणि अकाली दल को बड़ा झटका लगा है पूर्व अकाली दल की विधायक वनिंदर कौर लूंबा और करण सिंह डीटीओ मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए इस दौरान वनिंदर कौर लूंबा के हजारों समर्थकों ने भी आम आदमी पार्टी का दामन थामा इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी नए साथियों का पार्टी में स्वागत किया और कहा की कुछ अच्छे नेता गलत पार्टियों में थे लेकिन अब वह सही पार्टी में आ गए है और उनकी पार्टी में पंजाब को प्यार करने वाले नेता लगातार शामिल हो रहे है

