मोहाली, 28/10/2026
पंजाब में नशे को खत्म करने को लेकर सभी राजनीतिक दल बड़े ऐलान कर रहे है तो वहीं नशे के मामले में बिक्रम मजीठिया के ख़िलाफ़ आज 40 हज़ार पन्नों की चार्जशीट मोहाली कोर्ट में दाखिल हुई है
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की चार्जशीट में खुलासा हुआ है बिक्रम मजीठिया अंतरराष्ट्रीय ड्रग स्मगलरों के साथ मिला हुआ था और नशे के 736 करोड़ रुपए मजीठिया ने अपनी कंपनियों के बैंकों में जमा कराए गए इस मामले में अब बिक्रम मजीठिया क्या बयान देते है ये समय बताएगा लेकिन आय से अधिक संपति मामले में मजीठिया के खिलाफ ये चार्जशीट दाखिल की गई है
