- चंडीगढ़ (Patarkar Desk): पंजाब में सरकारी कर्मचारियों द्वारा आज अपनी मांगों को लेकर सामूहिक छुट्टी लेकर बुलाए गए ‘महा बंद’ के बीच मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों की हर जायज़ बात सुनने को तैयार है, लेकिन बातचीत तभी होगी जब हड़ताल खत्म होगी। उन्होंने साफ कहा कि बातचीत और हड़ताल दोनों साथ-साथ नहीं चल सकते।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा, “कर्मचारी हमारे परिवार का अहम हिस्सा हैं और हम उनकी हर जायज़ बात सुनने को तैयार हैं, लेकिन बातचीत और हड़ताल साथ-साथ नहीं चल सकते। सरकार हर मुद्दे का हल निकालने के लिए कमिटेड है, लेकिन बातचीत तभी होगी जब हड़ताल खत्म होगी।”
