मुंबई, 17/01/2026
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 में अपनी शानदार शुरुआत जारी रखते हुए गुजरात जायंट्स पर 32 रन से जीत हासिल की और ऑफ-स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर श्रेयांका पाटिल के शानदार पहले पांच विकेट लेने के बाद पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पावर-प्ले में चार विकेट गंवाने के बाद लड़खड़ाती हुई नजर आई, लेकिन बाद में राधा यादव ने 42 गेंदों में 66 रन बनाकर टीम को संभाला, यह उनका पहला WPL अर्धशतक था और उन्होंने ऋचा घोष के साथ पांचवें विकेट के लिए 105 रन जोड़े, जिन्होंने 28 गेंदों में 44 रन बनाए, जबकि नादिन डी क्लर्क के 26 रनों की छोटी पारी ने टीम का कुल स्कोर 182/7 तक पहुंचा दिया.
गुजरात की तरफ से सोफी डिवाइन और काश्वी गौतम सबसे सफल गेंदबाज रहीं. सोफी ने 31 रन देकर 3 विकेट ली, जबकि गौतम ने 42 रन खर्च करके दो विकेट निकालने में सफल रहीं. राधा यादव को उनके शानदार प्रदर्शन की वजह से प्लेयर ऑफ दि मैच का अवॉर्ड दिया गया.
जवाब में, गुजरात जायंट्स ने तीन ओवर में 32 रन बनाए, लेकिन अगले आठ ओवर में पांच विकेट गंवा दिए. भारती फुलमाली और काश्वी गौतम के बड़े शॉट्स से लक्ष्य का पीछा करने की कोशिश के बावजूद, RCB ने आसानी से जीत हासिल की क्योंकि गुजरात जायंट्स की पूरी टीम 18.5 ओवर में 150 रन पर ऑल आउट हो गई. जिसमें भारती फुलमाली को 39 और बेथ मूनी के 27 रन सबसे ज्यादा थे.
इस जीत के साथ आरसीबी पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर पहुंच गई है, क्योंकि उनके 3 मैच में 3 जीत के साथ कुल 6 अंक हो गए हैं जबकि मुंबई 4 मैच में दो जीत और दो हार के साथ 4 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है. तीसरे नंबर पर गुजरात जायंट्स है, जिसके भी 4 मैच में चार अंक हैं, लेकिन वो नेट रन रेट में मुंबई से पीछे है. चौथे और पांचवें स्थान पर क्रमशः दिल्ली और यूपी है.
RCB W vs GG W: संक्षिप्त स्कोर
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 182/7 (20 ओवर)
गुजरात जायंट्स 150/10 (18.5 ओवर)
