हैदराबाद, 09/12/2025
क्रिकेट का खेल काफी रोमांचक होता है. इस खेल में एक तरफ रनों का अंबार भी लगात है तो वहीं, दूसरी तरफ विकेटों का पतझड़ लगता है. इस सब के बीच बल्लेबाज बड़ी और लंबी पारी खेलकर शतक और अर्धशतक लगाते हैं, जिसकी बदौलत उनका नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाता है.
भारत के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा भी ऐसे ही खिलाड़ियों में शुमार है, जो आए दिन इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कराते जा रहे हैं. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुए वनडे सीरीज में रोहित ने पहले और अंतिम मैच में अर्धशतकीय पारी खेली, जिसकी बदौलत उन्होंने वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया था.
इस अर्धशतक के साथ रोहित शर्मा वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के तीसरे ओपनिंग बल्लेबाज बन गए थे. इसके साथ ही क्रिस गेल अपना पायदान खोकर चौथे स्थान पर पहुंच गए थे. तो आज हम आपको वनडे में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले ओपनिंग बल्लेबाजों के बारे में बताने वाले हैं.
वनडे में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले ओपनर
सचिन तेंदुलकर: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर वनडे में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं. सचिन ने 120 अर्धशतक लगाने हैं. इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने 340 पारियां ली है
सनथ जयसूर्या: श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर सनथ जयसूर्या वनडे में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं. जयसूर्या के नाम 94 अर्धशतक है. उन्होंने यहां तक पहुंचने के लिए 383 पारियां ली हैं.
रोहित शर्मा: इंडियन क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा वनडे में सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन हुए हैं. रोहित के नाम 79* अर्धशतक है, जिस तक पहुंचने के लिए उन्होंने 190 पारियां ली हैं. रोहित टॉप 5 लिस्ट में एकमात्र एक्टिव प्लेयर हैं.
क्रिस गेल: वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर और विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल वनडे में सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने वाले चौथे बल्लेबाज हैं. गेल ने 78 अर्धशतक लगाए हैं. उन्होंने 274 पारियों में ये कारनामा हासिल किया है.
सौरव गांगुली: वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ियों में भारत के पूर्व कप्तान और बाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज सौरव गांगुली भी मौजूद हैं. गांगुली 236 पारियों में 77 अर्धशतक लगाए हैं.
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ियों की टॉप 5 लिस्ट में भारत के 3 खिलाड़ी मौजूद है.
