मेष- यह सप्ताह मेष राशि के जातकों के लिए सामान्य रहेगा. आपके स्वास्थ्य की बात करें तो कोलेस्ट्रोल का ख्याल रखें. प्रोफेशनल मोर्चे पर आपको मनचाहे परिणाम मिलेंगे. आपका व्यापार अच्छा चलेगा. नौकरीपेशा वाले जातकों के परफॉर्मेंस में सुधार देखने को मिलेगा. रुपए पैसे के मामलों में आपको एक से ज्यादा रास्तों से धन मिलेगा. दोस्तों के साथ धन का लेनदेन करने में सावधान रहे, प्रेम संबंध भी अच्छे रहेंगे. प्रिय साथी के साथ बातचीत करते समय वाणी पर नियंत्रण रखें. जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं और घर में भजन-कीर्तन इत्यादि का आयोजन कर सकते हैं. विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई मन लगाकर करनी होगी, तभी सफलता मिलेगी.
वृषभ- इस राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह ठीक-ठाक रहेगा. सेहत के लिहाज से थोड़ी समस्याएं आ सकती हैं. मौसम के बदलाव के चलते स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है. बिजनेस वाले अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखें.नौकरी पेशा में लाभ प्राप्त हो सकता है, आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. कोई बड़ा लाभ हो सकता है. मित्रों और सगे-संबंधियों से संबंध अच्छे बने रहेंगे. जीवनसाथी के लिए कुछ अलग करने की कोशिश करेंगे, जिससे लव लाइफ अच्छी चलेगी. विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में एक्स्ट्रा मेहनत करनी पड़ेगी, तभी मनचाहे परिणाम मिलेंगे.
मिथुन- यह सप्ताह मिथुन राशि के जातकों के लिए थोड़ा परेशानी भरा होगा. आपका स्वास्थ्य कुछ कमजोर हो सकता है. नियमित व्यायाम करें और खान-पान का ध्यान रखें. आर्थिक तौर पर यह सप्ताह अच्छा रहेगा. आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, परंतु किसी भी प्रकार के निवेश के लिए समय ठीक नहीं है. प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा. आपकी शादी विवाह की बात भी आगे बढ़ सकती है. जीवन साथी के साथ आप कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं. व्यापार करने वाले जातक पार्टनरशिप करते हैं तो ध्यान देने की आवश्यकता है. नौकरी आपके काम की तारीफ होगी. बेवजह की चिंताएं और रुकावटें आपकी आपकी पढ़ाई-लिखाई में परेशानी खड़ी कर सकती है.
कर्क- कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ कमजोर रहेगा. अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें. स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोरी महसूस हो सकती है. आर्थिक स्थिति को इंप्रूव करने का अवसर प्राप्त हो सकता है. सरकारी योजनाओं से धन प्राप्त करने में सफल नहीं होंगे. प्रेमी जातक अपने प्रिय पात्र के परिवार के सदस्यों से मंजूरी लेकर अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का प्रयास कर सकते हैं. शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में संतुष्ट नजर आएंगे. व्यापारी अपने व्यापार को बढ़ाने की कोशिश करेंगे. व्यवसाय में कम होंगी. नौकरी पेशा जातकों को किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है. हायर एजुकेशन वाले विद्यार्थी विदेश जाने की तैयारी कर सकते हैं.
सिंह- सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सावधानी के साथ रहने वाला रहेगा. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें तथा खान-पीने में किसी प्रकार की लापरवाही ना करें. कानूनी मामलों में धन खर्च करना पड़ सकता है. सरकारी इनकम प्राप्त करने के लिए आपको कुछ धन अलग से खर्च करना पड़ सकता है. नौकरी पेशा वाले जातकों को कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ विवाद से बचना होगा. व्यापार करने वाले जातकों के लिए समय लाभदायक रहेगा. प्रेम संबंधों में आप थोड़े से डिमांडिंग हो सकते हैं, जिसके कारण आपका प्रिय पात्र थोड़ा असहज महसूस कर सकता है. यदि आप सिंगल हैं तो आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है. शादीशुदा लोग जीवन में संतुष्ट नजर आएंगे. विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत अधिक अच्छा रहेगा.
कन्या- कन्या राशि के जातकों के लिए सप्ताह मध्यम रहेगा. स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें. उचित खानपान रखें तथा नियमित व्यायाम करने का प्रयास करें. पार्टनरशिप में यदि आप व्यापार करते हैं तो सावधानी बरतने की आवश्यकता है. नौकरी पेशा वाले जातक कार्य क्षेत्र में अधूरे कार्यों को पूरा करने की कोशिश करें. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. आपकी सामर्थ्य के अनुसार आपके पास धन रहेगा. प्रेमी जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा।. पारिवारिक संबंधों को सुधारने का प्रयास करें. जीवनसाथी के साथ रिश्तों को गहरा बनाए रखने की कोशिश करें. विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई के संबंध में अच्छे मित्र बनाएं.
तुला- तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा. सेहत के हिसाब से सप्ताह बढ़िया रहेगा, परंतु मौसम के बदलाव के कारण अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. आपकी आर्थिक स्थिति में बढ़िया रहेगी. आप अपने लिए कुछ नया खरीद सकते हैं. आपके व्यापार को आगे बढ़ाने में कुछ खास लोग आपकी मदद कर सकते हैं. नौकरी वाले जातक कार्य क्षेत्र में सावधान रहे अन्यथा, विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं. प्रेम संबंधों में आप प्रेमी के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं. जीवनसाथी से आपको किसी प्रकार का शक हो सकता है. जल्दी से दूर करने की कोशिश करें. विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह बढ़िया रहेगा.
वृश्चिक- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बढ़िया रहेगा. आप अपने स्वास्थ्य को अच्छा बनाए रखने के लिए नियमित व्यायाम करें और उचित खान पीन पर ध्यान दें. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. किसी प्रकार की कोई टेंशन नहीं रहेगी. बचत पर ध्यान देने की आवश्यकता है. नौकरी वाले जातक अपनी कार्य कुशलता से नाम कमा सकते हैं. व्यापार को लेकर कुछ समस्याएं आ सकती है. किसी भी नए प्रोजेक्ट पर हाथ डालने से पहले सावधान रहे. सप्ताह की शुरुआत में पढ़ाई-लिखाई में मन नहीं लगेगा. पारिवारिक रिश्ते अच्छे रहेंगे. प्रेमी साथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं. जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता बहुत अधिक मजबूत रहेगा.
धनु- धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह ठीक रहेगा. आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा. प्रेम संबंधों में मगन रहेंगे. जीवन को संभालने के लिए आपको थोड़े से प्रयास करने पड़ सकते हैं. सप्ताह की शुरुआत में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है. फिजूल खर्चे से बचना होगा. व्यापारियों को उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं. नौकरी पेशा जातको के प्रमोशन की चल सकती है. पढ़ाई-लिखाई पर ध्यान देने की आवश्यकता है. हो सकता है आपका कोई पढ़ाई से संबंधित ट्रिप लग जाए.
मकर- इस सप्ताह आपके लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा. सेहत को लेकर भी आप संतुष्ट रहेंगे. आप अपने परिवार के साथ कुछ ऐसी एक्टिविटी में भाग लेंगे, जिससे आपका माइंड फ्रेश होगा. प्रेम संबंधों को लेकर असमंजस की स्थिति रहेगी, इसलिए नेगेटिविटी से दूर रहने का प्रयास करें. दांपत्य जीवन में जीवनसाथी के साथ छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करने से बचे. आप धन संचय की ओर विशेष ध्यान दें. यदि किसी प्रकार का लोन लेना चाहते हैं तो अभी टाल दे. व्यापारी अपने व्यापार को आगे बढ़ाने की कोशिश करें. सरकारी नौकरा वाले जातकों को लाभ हो सकता है. विद्यार्थी अपनी पढ़ाई-लिखाई मन लगाकर करें.
कुंभ- कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा. आप अपनी हेल्थ को लेकर एंजॉय करेंगे. आपके अंदर फुर्ती बनी रहेगी. आर्थिक स्थिति को लेकर आप बहुत अधिक लाभ की आशा न करें. दैनिक खर्चे पूरे होते रहेंगे. व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिभा को दिखाने की कोशिश करेंगे. शेयर मार्केट से जुड़ी कोई नौकरी करते हैं तो लाभ प्राप्त हो सकता है. प्रेम संबंधों में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद ना करें. वैवाहिक संबंधों को अच्छा बनाने के लिए जीवनसाथी से मन की बात शेयर अवश्य करें, विद्यार्थी किसी कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं तो उन्हें सफलता मिलेगी.
मीन- मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह लाभदायक रहेगा. आप अपने स्वास्थ्य की ओर से निश्चिंत रहें और पर्याप्त नींद लेने की कोशिश करें. अचानक से कोई बड़ा खर्चा आ सकता है. अपने प्रिय लोगों के लिए आप खरीदारी कर सकते हैं. व्यापार को अच्छा बनाए रखने के लिए ध्यान देना होगा. नौकरी पेशा जातकों का किसी से झगड़ा होने की संभावना है. प्रेम संबंधों की ओर अधिक ध्यान देने के कारण परिवार के प्रति आपकी बेरुखी दिखाई पड़ सकती है. शादीशुदा नए दोस्त के आगमन से प्रसन्न रहेंगे. विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई में कुछ कमी नजर आ सकती है, इसलिए उन्हें दूर करने की कोशिश करें.
