दिल्ली, 03/09/2025
पंजाब में लगातार बाढ़ से हो रहे नुकसान को देखते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को पंजाब दौरा करेंगे सबसे पहले शिवराज सिंह चौहान अमृतसर, कपूरथला और गुरदासपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करेंगे इस दौरान वह किसानों से मुलाकात कर नुकसान और राहत कार्यों पर चर्चा करेंगे वहीं बाढ़ से फसलों को हुए नुकसान का जायज़ा लेंगे और किसानों से सीधे संवाद और फसल नुकसान का आकलन करेंगे बता दे केंद्रीय मंत्री सुबह 10:30 बजे अमृतसर के घोनेवाल गांव में बाढ़ प्रभावित किसानों से मिलेंगे फिर दोपहर 12 बजे गुरदासपुर के धर्मकोट रंधावा गांव में बाढ़ पीड़ित किसानों से मुलाकात करेंगे उसके बाद दोपहर 1.30 बजे गुरदासपुर के बेहरामपुर गांव में किसानों से चर्चा करेंगे फिर दोपहर 3:15 बजे कपूरथला के बेगोवाल गांव में किसानों से मिलेंगे और शाम 5:30 बजे अमृतसर के होटल दारा रॉयल में पत्रकारों को संबोधित करेंगे इसके बाद शाम 6:50 बजे अमृतसर में राज्य के अधिकारियों के साथ केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान समीक्षा बैठक करेंगे
अरविंद केजरीवाल भी पंजाब दौरा करेंगे
पंजाब के सभी जिले बाढ़ की चपेट में है जिसे देखते हुए आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बाढ़ प्रभावित राज्य का ऐलान कर दिया है जिसके बाद से आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पंजाब में बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलेगे इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान साथ मौजूद रहेंगे और ज़मीनी स्तर पर चल रहे राहत और बचाव कार्यों का जायजा लेंगे
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने की अपील
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोगों से अपील करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा की पंजाब हर किसी की मदद के लिए खड़ा रहता है अब पंजाब मुसीबत में है तो लोग ज्यादा से ज्यादा पंजाब की मदद करे
हरियाणा और दिल्ली के मुख्यमंत्रियों ने भगवंत मान से की बात
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से फोन पर बातचीत कर हर मदद देने का वायदा किया तो वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पंजाब सरकार को पांच करोड़ रुपए मदद के रूप में दिए है ताकि बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद की जा सके इसके इलावा बहुत से राजनीतिक लोग पंजाब को मदद भेज रहे है बता दे अब तक 1400 से ज्यादा गांव बबाढ़ की चपेट में आ चुके है