जालंधर, 12/11/2025
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और पूर्व शिक्षा मंत्री, विधायक पदम श्री परगट सिंह को पार्टी हाई कमान ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी हाई कमान ने उन्हें जम्मू और कश्मीर के सेक्रेटरी इंचार्ज के तौर पर नियुक्त किया है। इससे पहले वह उत्तराखंड का कामकाज संभाल रहे थे। पंजाब और उत्तराखंड में चुनाव एक ही समय पर होने के कारण उन्हें जम्मू कश्मीर में जिम्मेदारी सौंपी गई है।नई जिम्मेदारी मिलने पर विधायक पद्मश्री परगट सिंह ने पार्टी हाई कमान का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंप गई है वह इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे और पार्टी की मजबूती के लिए हमेशा काम करते रहेंगे।
