मोहाली 16 मार्च 2024
मोहाली शहर के विकास और समस्याओं के हल के लिए एलिवेट 69 नामक संस्था का गठन किया गया है। इसके लिए संस्था में शहर के नामवर शख्सीयतों को शामिल किया गया है। संस्था की मीटिंग शनिवार को फेज 7 में हुई जिसमें उद्योगपति शलिंदर आनंद बिट्टू को प्रधान और जयदीप कपूर एडीश्नल डायरेक्टर उद्योग हरियाण रिटा. को महासचिव चुना गया। इसके अलावा आईपीएस अधिकारी राकेश कौशल को चेयरमैन, डॉ. विकास भुटानी को उप चेयरमैन, जगमोहन सिंह काहलों को कैशियर नियुक्त किया गया। वहीं प्यारे लाल गर्ग को चीफ एडवाइजर, हरदीप सिंह चीमा को चीफ पैट्रन, रणजीत सिंह सिद्धू को पैट्रन, विजय गोयल को सीनियर उपप्रधान, विजय कुमार कालरा को ज्वाइंट सचिव नियुक्त किया गया। रवि धीर और सुनिल कुमार को कार्यकारी सदस्य चुना गया। इस मौके प्रधान बने शलिंदर आंनद ने बताया कि संस्था शहर के विकास के साथ साथ लोगों को पेश आ रही समस्याओं के हल के लिए काम करेगी। साथ ही जरूरत मंद लोगों की मदद के लिए हर संभव प्रयास करेगी।