पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को बदले जाने की अफवाहें जोरों पर है इसी बीच राज्यसभा मेंबर और आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता डॉ संदीप पाठक ने भगवंत मान से मुलाकात कर इन अफवाहों पर विराम लगा दिया बता दे मुख्यमंत्री भगवंत मान की सेहत ठीक ना होने के चलते उन्हें मोहाली के प्राइवेट हॉस्पिटल में दाखिल करवाया गया है और पिछले दो दिन से अस्पताल की तरफ से मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य को लेकर हेल्थ बुलेटिन भी जारी किया जा रहा है और दूसरी तरफ किसी और को मुख्यमंत्री बनाए जाने की अफवाहें भी जोरों पर हैं
स्पीकर कुलतार सिंह संधवा को मुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चा ?
बता दे जब से मुख्यमंत्री भगवंत मान का स्वास्थ्य बिगड़ा है तब से पंजाब से लेकर दिल्ली तक यही अफवाहें फैल रही है कि मुख्यमंत्री भगवंत मन को बदलकर कुलतार सिंह संधवा को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है हालांकि पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह ने बयान जारी कर सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया की उनकी सुरक्षा ना तो बढ़ाई गई है और न ही वह कोई कार्यकारी मुख्यमंत्री बनने जा रहे है पार्टी की तरफ से उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है वह वही जिम्मेदारी निभा रहे है
पंजाब में महिला को बनाया जा सकता है उपमुख्यमंत्री ?
पंजाब की सियासत में लगातार आ रहे तूफान के बीच आ रही खबरों में यह भी अटकलें लगाई जा रही है कि किसी महिला विधायक को उपमुख्यमंत्री भी बनाया जा सकता है और उनके साथ एक और मंत्री को उप मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है