चंडीगढ़, 29/01/2026
चंडीगढ़ स्थित पंजाब हरियाणा मुख्य सचिवालय और सेक्टर 9 के पंजाब हरियाणा मिनी सचिवालय को बम से उड़ने की मिली धमकी है यह धमकी ईमेल के द्वारा दी गई है जिसके बाद से चंडीगढ़ प्रशासन अलर्ट पर है बीते दिन चंडीगढ़ के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी जिसके बाद से स्कूलों को खाली करवाकर जांच की गई थी और अब पंजाब सचिवालय को मिली धमकी के बाद चेकिंग की जा रही है सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और मौके पर चंडीगढ़ और पंजाब पुलिस मौजूद है वहीं बॉम्ब डिटेक्शन स्क्वाड सहित डॉग स्क्वाड भी मौके पर मौजूद है इसके इलावा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर मौजूद है
