चंडीगढ़, 7/07/2025
पठानकोट से भाजपा विधायक और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा को भाजपा पंजाब का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है जिस पर खुशी प्रगट करते हुए भाजपा के प्रदेश प्रेस सचिव हरदेव सिंह उभा ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि अश्विनी शर्मा पहले भी दो बार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं और अब उनके कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी। उभा ने अश्विनी शर्मा को पंजाब भाजपा का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने के लिए संपूर्ण केंद्रीय नेतृत्व का दिल से धन्यवाद किया।