चंडीगढ़, 31/12/2025
पंजाब के सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा आज फोटो सिनेमा अधिकारी अरविंदर सिंह को उनकी सेवानिवृत्ति पर भावपूर्ण विदाई दी गई, जो अपने तीन दशकों से अधिक के शानदार सेवा काल के बाद आज सेवानिवृत्त हुए हैं। विभाग के साथ अरविंदर सिंह का सफर 9 अगस्त, 1993 को शुरू हुआ था, जब वे जूनियर फोटोग्राफर के रूप में भर्ती हुए थे। इतने वर्षों के समर्पण, तकनीकी विशेषज्ञता और फोटोग्राफी के प्रति जुनून ने उन्हें कई बड़ी और प्रमुख भूमिकाएँ निभाने के लिए प्रेरित किया।
इसी के साथ उन्हें अपने हुनर और कड़ी मेहनत के बल पर वर्ष 2001 में सीनियर फोटोग्राफर के रूप में पदोन्नति मिली थी। हाल ही में उन्हें फोटो सिनेमा अधिकारी के रूप में भी तरक्की मिली। अपने कार्यकाल के दौरान श्री अरविंदर सिंह ने कई बड़े और महत्वपूर्ण सरकारी समागमों के साथ-साथ सांस्कृतिक और कई अन्य समागमों में ड्यूटी करते हुए शानदार भूमिका निभाई।
विभाग द्वारा श्री अरविंदर सिंह के शानदार योगदान के सम्मान में सेवानिवृत्ति समारोह आयोजित किया गया था, जिसमें अतिरिक्त डायरेक्टर रणदीप सिंह आहलूवालिया, जॉइंट डायरेक्टर इश्विंदर सिंह ग्रेवाल, प्रीत कंवल सिंह और मनविंदर सिंह तथा डिप्टी डायरेक्टर नवदीप सिंह गिल ने संबोधन करते हुए अरविंदर सिंह द्वारा निभाई गई सेवाओं की सराहना की। सभी वक्ताओं ने विभाग के लिए निभाई गई शानदार सेवाओं के लिए उनका धन्यवाद किया और सेवानिवृत्ति के बाद के जीवन के लिए शुभकामनाएँ दीं। मंच संचालन लोक संपर्क अधिकारी इकबाल सिंह बराड़ ने किया।
