चंडीगढ़, 22/02/2026
फाजिल्का के बस्ती हजूर में सरकारी प्राइमरी स्कूल की इमारत की खराब हालत का नोटिस आने के तुरंत बाद पंजाब के शिक्षा मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने इस स्कूल की इमारत के नए तौर से निर्माण करवाने के आदेश दिए है। शिक्षा मंत्री ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्कूल शिक्षा विभाग को इस संबंध में आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए और भरोसा दिया कि स्कूल की नई इमारत छह महीनों के अंदर पूरी हो जाएगी, जिसकी वह निजी तौर पर निगरानी करेंगे।
इस मामले का जिक्र करते हुए शिक्षा मंत्री स.हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि बस्ती हजूर में सरकारी स्कूल की खराब हालत के बारे में कल मेरे ध्यान में लाया गया। उन्होंने कहा कि मैंने अधिकारियों को इस संबंध में तुरंत कार्रवाई के निर्देश दे दिए है और मैं स्वंय जाकर स्कूल की स्थिति का निरीक्षण करूंगा। उन्होंने कहा कि इस स्कूल के पास अगले 6 महीनों के अंदर एक नई इमारत होगी और यह कोई राजनीतिक बयान नहीं; बल्कि मेरी निजी गारंटी है।
राज्य के स्कूली बुनियादी ढांचे में व्यापक सुधारों के बारे में बात करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि पंजाब में लगभग 20,000 सरकारी स्कूल हैं, जिनमें से ज्यादातर स्कूल हमें पिछली सरकारों की दशकों की लापरवाही के कारण पूरी तरह खस्ता हालत में विरासत में मिले।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने पिछले कुछ सालों में सैकड़ों ऐसे स्कूलों की सूरत बदल दी है और यह काम पूरे जोर-शोर से जारी है। उन्होंने कहा कि हम राज्य के सभी 20,000 स्कूलों की कायाकल्प करने के मिशन पर है और राज्य सरकार पूरी वचनबद्धता और पारदर्शिता के साथ इस लक्ष्य की ओर लगातार आगे बढ़ रही है।
शिक्षा सुधारों के प्रति अपनी वचनबद्धता को दोहराते हुए कैबिनेट मंत्री स.हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि यह सिर्फ बड़े दावों का नहीं, बल्कि जवाबदेही और निरंतर कार्रवाई का सफर है और शिक्षा मेरे लिए कोई राजनीति नहीं; बल्कि मेरा जुनून और जिम्मेदारी है।
