चंडीगढ़, 27/06/2025
पंजाब विधानसभा के स्पीकर स कुलतार सिंह संधवां ने तरनतारन हलके से विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि डॉ. सोहल एक बहुत ही मेहनती, समर्पित और मददगार व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने आम आदमी पार्टी और अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण सेवाएं दीं।
स्पीकर संधवां ने कहा कि डॉ. सोहल के निधन की खबर सुनकर उन्हें बेहद दुख हुआ है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने के लिए शोकाकुल परिवार को शक्ति प्रदान करें।