न्यूज डेस्क, 17/12/2025
आईपीएल 2026 मिनी-ऑक्शन 16 दिसंबर 2025 को अबु धाबी में आयोजित हुआ, जिसमें केकेआर ने कैमरुन ग्रीन को 25.20 करोड़ में खरीदकर सबसे महंगा विदेशी खिलाड़ी बना दिया. जबकि चिन्नई ने दो अनकैप्ड खिलाड़ी प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा को 14.20 करोड़ में खरीदकर आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बना दिए. इसके अलावा इस ऑक्शन में कई अनकैप्ड खिलाड़ियों पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए. खास तौर से जम्मू कश्मीर के आकिब नबी डार को दिल्ली ने 8.40 करोड़ में खरीदा. पृथ्वी शॉ दो बार अनसोल्ड रहने के बाद तीसरे राउंड में दिल्ली ने खरीद लिया. जबकि सरफराज खान को चिन्नई ने 75 लाख में खरीदा. विदेशी खिलाड़ियों में ग्रीन के अलावा श्रीलंका के मथीशा पथिराना को केकेआर ने 18 करोड़ में खरीदा, जो इस सीजन के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी भी रहे. उसके बाद लियाम लिविंगस्टन तीसरे सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी रहे, उनको हैदराबाद ने 13 करोड़ में खरीदा.
जैक एडवर्ड को हैदराबाद ने खरीदा
ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर जैक एडवर्ड को हैदराबादन ने 3 करोड़ में खरीदा.
लुंगी एंगिडी भी हुए सोल्ड
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एंगिडी भी दूसरे राउंड में सोल्ड हो गए. उनको दिल्ली ने बेस प्राइज 2 करोड़ में ही खरीद लिया. वो भी पहले राउंड में अनसोल्ड रहे थे.
जोश इंग्लिश भी हुए सोल्ड
पहले राउंड में अनसोल्ड रहने के बाद ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिश को दूसरे राउंड में लखनऊ ने 8.60 करोड़ में खरीदा. उनकी बेस प्राइज 2 करोड़ रुपये थी.
बेन ड्वारशुइस को पंजाब ने खरीदा
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज बेन ड्वारशुइस को पंजाब किंग्स ने 4.40 करोड़ में खरीदा.
राहुल चाहर भी हुए सोल्ड
लेग स्पिनर राहुल चाहर पहले राउंड में अनसोल्ड होने के बाद दूसरे राउंड में अच्छी खासी रकम हासिल की. उनको सीएसके ने 5.20 करोड़ में खरीद लिया. चाहर की बेस प्राइज 1 करोड़ थी.
आकाशदीप और राचिन रविंद्र को केकेआर ने खरीदा
केकेआर ने आकाशदीप को उनकी बेस प्राइज 1 करोड़ और राचिन राविंद्र को उनकी बेस प्राइज 2 करोड़ में खरीदा.
लियाम लिविंगस्टन भी हुए सोल्ड
पहले राउंड में अनसोल्ड होने के बाद इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टन को हैदराबाद ने दुसरे राउंड में 13 करोड़ में खरीद लिया. उनकी बेस प्राइज 2 करोड़ थी.
