Skip to content
patarkarpost.com

patarkarpost.com

Voice of india

Primary Menu
  • भारत
  • पंजाब
  • जुर्म
  • चंडीगढ़
  • कृषि
  • हरियाणा
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • विदेश
  • धर्म
  • मनोरंजन
Live
  • Home
  • जुर्म
  • पंजाब में साइबर अपराध वित्तीय धोखाधड़ी में शामिल अंतर-राज्यीय म्यूल अकाउंट रैकेट का पर्दाफाश; 10.96 लाख नकद सहित चार गिरफ्तार
  • जुर्म

पंजाब में साइबर अपराध वित्तीय धोखाधड़ी में शामिल अंतर-राज्यीय म्यूल अकाउंट रैकेट का पर्दाफाश; 10.96 लाख नकद सहित चार गिरफ्तार

Patarkar Post August 21, 2025

चंडीगढ़, 21/08/2025

पंजाब पुलिस के स्टेट साइबर क्राइम विंग ने चार व्यक्तियों की गिरफ्तारी के साथ देशभर में हजारों पीड़ितों से करोड़ों रुपये की ठगी में शामिल एक अंतर-राज्यीय म्यूल अकाउंट रैकेट का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने गुरुवार को यहां दी। गौरतलब है कि म्यूल अकाउंट ऐसा बैंक खाता होता है, जिसे अपराधियों द्वारा खाता धारक की जानकारी के बिना या कई बार मिलीभगत से अवैध धन प्राप्त करने, ट्रांसफर करने या लॉन्ड्रिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान गौतम (23), अहसास (24) और आकाश (20), तीनों अमृतसर निवासी, तथा अनमोल (21) निवासी फाजिल्का के रूप में हुई है। अनमोल पूरा समय म्यूल अकाउंट चलाने में शामिल था, गौतम बेरोज़गार है, अहसास अमृतसर में कांट्रैक्ट पर होटल चलाता है और आकाश पहले थोड़े समय तक एक कंपनी में काम कर चुका है तथा वर्तमान में म्यूल अकाउंट साइबर धोखाधड़ी रैकेट में शामिल था।

पुलिस ने उनके कब्जे से 10.96 लाख रुपये नकद, नौ मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, 32 डेबिट कार्ड, 10 सिम कार्ड, 15 बैंक पासबुक और एक चैक बुक बरामद की है।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि यह रैकेट बैंकों के खाते, खासकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के खाते, थोड़ी राशि देने का लालच देकर हासिल कर लेता था और फिर उनका इस्तेमाल विभिन्न साइबर अपराधों से प्राप्त धोखाधड़ी वाले धन को लेयरिंग और ट्रांसफर करने के लिए करता था। उन्होंने बताया कि आरोपी पिछले दो सालों से इस अपराध को सक्रियता से चला रहे थे और पंजाब के विभिन्न बैंकों के सैकड़ों म्यूल खातों का उपयोग कर क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज जैसे बायनेंस और डीसीएक्स के जरिए विदेशों में अवैध धन भेजते थे।

ऑपरेशन संबंधी विवरण साझा करते हुए स्पेशल डीजीपी साइबर क्राइम वी. नीरजा ने कहा कि इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (आइ4सी), गृहमंत्रालय द्वारा साझा किए गए साइबर धोखाधड़ी बैंक ट्रांसफर में इस्तेमाल हुए 6,000 म्यूल अकाउंट के डेटा के गहन विश्लेषण के बाद, डीएसपी अशोक कुमार द्वारा स्टेट साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई। इंस्पेक्टर गगनप्रीत सिंह और टीम के नेतृत्व में जांच की गई और संदिग्धों की पहचान कर ली गई।

उन्होंने आगे बताया कि ‘आइ4सी’ के हॉटस्पॉट विश्लेषण के आधार पर, पंजाब ग्रामीण बैंक के 300 म्यूल अकाउंट के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई और जांच में अबोहर स्थित एक स्थान से 100 म्यूल अकाउंट का खुलासा हुआ।

विशेष डीजीपी ने कहा कि जांच से यह भी सामने आया है कि आरोपी टेलीग्राम प्लेटफार्म पर कई साइबर धोखाधड़ी समूहों का हिस्सा थे, जिनके एडमिन दक्षिण-पूर्व एशिया से इन समूहों को चला रहे थे। साज़िशकर्ताओं ने इन स्थानीय सहयोगियों को भारतीय मुद्रा को क्रिप्टोकरेंसी में बदलने का प्रशिक्षण दिया था। अबोहर का अनमोल मुख्य सप्लायर था, जो अमृतसर में अपने साथियों को कोरियर के माध्यम से म्यूल किटें भेजता था, जो फिर इंटरनेट बैंकिंग सेवाओं को सक्रिय कर लेन-देन करते थे। उनकों अपनी सेवाओं के एवज में 10-20 प्रतिशत कमीशन मिलता था।

इस दौरान, सभी आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं और भारत तथा विदेशों में स्थित साज़िशकर्ताओं की पहचान करने तथा बैंक अधिकारियों की किसी भी संभावित संलिप्तता की जांच के लिए आगे की जांच जारी है।

पुलिस प्रशासन की लोगों को सलाह

लोगों को सलाह दी जाती है कि वे अपने बैंक खाते या सिम कार्ड किसी को भी छोटी रकम या नौकरी की पेशकश के बहाने न दें, क्योंकि इनका इस्तेमाल साइबर धोखाधड़ी अपराधों के लिए किया जाता है। यदि किसी व्यक्ति को ऐसी पेशकश मिलती है तो उसे तुरंत जिला साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट करनी चाहिए।

यदि कोई व्यक्ति साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो जाता है तो उसे तुरंत हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करके रिपोर्ट करनी चाहिए ताकि उसके पैसे साइबर अपराधियों के हाथों में जाने से बच सकें। समय रहते हैल्पलाइन 1930 पर रिपोर्ट करने से आपकी मेहनत की कमाई ठगे जाने से बच सकती है।

About the Author

Patarkar Post

Administrator

ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर - Patarkar Post हिंदी पंजाब हरियाणा चंडीगढ़ सहित देश की राजनीती की खबरों का सटीक विश्लेषण

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बरिंदर कुमार गोयल द्वारा फिरोज़पुर और तरन तारन ज़िलों में राहत कार्यों का जायज़ा लेने हेतु बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा
Next: पंजाब की जीवंत संस्कृति और समृद्ध विरासत का उत्सव मनाते हुए 3-दिवसीय फोटो प्रदर्शनी सम्पन्न

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Stories

Oplus_131072
  • जुर्म

मोहमद मुस्तफा, रज़िया सुल्ताना सहित बेटी और पुत्रवधू के खिलाफ FIR दर्ज

Patarkar Post October 21, 2025
Oplus_131072
  • जुर्म

रिश्वत मामले में गिरफ्तार DIG एच.एस भुल्लर के घर से 5 करोड़, भारी मात्रा में सोना, विदेशी घड़ियां और लग्जरी गाड़िया बरामद

Patarkar Post October 16, 2025
Pic (9)
  • जुर्म

अंतरराष्ट्रीय हथियार एवं नशा तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश; 10 पिस्तौलें, 500 ग्राम अफीम सहित तीन गिरफ्तार

Patarkar Post October 15, 2025

Recent Posts

  • मोहमद मुस्तफा, रज़िया सुल्ताना सहित बेटी और पुत्रवधू के खिलाफ FIR दर्ज
  • आनंदपुर साहिब में होने वाले समारोह विश्व स्तर के होंगे: बैंस
  • Bihar Election: कांग्रेस ने 48 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी
  • रिश्वत मामले में गिरफ्तार DIG एच.एस भुल्लर के घर से 5 करोड़, भारी मात्रा में सोना, विदेशी घड़ियां और लग्जरी गाड़िया बरामद
  • दिवाली पर बढ़ जाती है बीकानेर रसगुल्ले और भुजिया की डिमांड
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • October 2019
  • September 2019
  • July 2019
  • May 2019
  • April 2019
  • January 2019
  • November 2018
  • August 2018
  • July 2018
  • June 2018
  • November 2017
  • October 2017
  • September 2017
  • June 2017
  • March 2016
  • January 2016
  • July 2015

Categories

  • Uncategorized
  • कला-सभ्यता
  • कहानियां
  • कृषि
  • खाना-जीवन शैली
  • खेल
  • चंडीगढ़
  • जुर्म
  • धर्म
  • पंजाब
  • भारत
  • भारतीय सेना
  • मनोरंजन
  • ये जरूर पढ़े
  • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हरियाणा
  • हिमाचल
  • Blog s
  • Home s
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.