न्यूज डेस्क, 05/03/2026
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आमने सामने हैं. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 253 रन बनाए. इस मैच का विनर टूर्नामेंट के फाइनल में 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा. दोनों टीमें दो-दो बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं.
जैकब बेथल का तूफानी शतक
जैकब बेथल ने 45 गेंद पर अपना तूफानी शतक पूरा किया. जिसकी वजह से इंग्लैंड मैच में बना हुआ है. उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 7 छक्के लगाए.
भारत ने बनाए 253 रन
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 253 रन बनाए. जिसमें संजू सैमसन के 42 गेंद में 89, किशन के 18 गेंद में 39, दुबे के 25 गेंद में 43, हार्दिक के 12 गेंद में 27 और तिलक के 7 गेंद में 21 रन सबसे खास थे. जिसकी वजह से भारत टी20 वर्ल्ड कप के नाकआउट में सबसे बड़ा स्कोर बनाने में सफल रहा. वहीं इंग्लैंड की गेंदबाजी काफी निराशाजनक रही. जिसमें जोफ्रा आर्चर ने सबसे ज्यादा 4 ओवर में 61 रन खर्च कर दिए और सैम करन ने 4 ओवर में 53 रन लुटाए. विल जैक्स और आदिल राशिद 2-2 विकेट लेने में सफल रहे.
