न्यूज डेस्क, 16/02/2026
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 27वें मैच में भारत ने पाकिस्तान को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में 61 रनों से हरा दिया है. जिसके साथ सूर्य की टीम वर्ल्ड कप के अगल राउंड यानी की सुपर 8 में भी पहुंच गई है. टॉस हारने के बाद भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन की शानदार 77 रनों की पारी की बदौलत पाकिस्तान के सामने 176 रनों का टारगेट रखा. उसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करके पाकिस्तान की पूरी टीम को 18 ओवर में 114 रनों पर ढेर कर दिया. भारता का अगला मैच अब 18 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ होगा.
ईशान किशन रहे मैच के हीरो
40 गेंद में 77 रन बनाने वाले भारतीय युवा बल्लेबाज ईशान किशन को प्लेयर ऑफ दि मैच का अवॉर्ड दिया गया. उनकी पारी ने भारत को 175 का बड़ा स्कोर बनाने में अहम भुमिका निभाई.
पाकिस्तान 114 पर ढेर
भारतीय गेंदबाजों ने 175 रनों का बचाव करते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम को 18 ओवर में ही 114 रनों पर ढेर कर दिया. जिसके साथ भारत की टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान पर 8-1 की बढ़त हो गई है. बल्लेबाजी में किशन ने शानदार बल्लेबाज की तो वहीं गेंदबाजों ने भी अपना काम अच्छे से किया है. जिसकी वजह से हार्दिक, बुमराह, अक्षर और वरुण को 2-2 विकेट मिले. पाकिस्तान की तरफ से केवल उस्मान खान सबसे ज्यादा 44 रन बनाकर टॉप स्कोर रहे.
भारत ने बनाए 175 रन
20 ओवर खेलने के बाद भारतीय टीम ने 7 विकेट खोकर 175 रन बनाने में सफल रहा. जिसमें किशन के सबसे ज्यादा 77 रन शामिल हैं. वहीं पाकिस्तान की तरफ से साइम अयूब सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट हासिल किया. इसके अलावा उस्मान तारिक 4 ओवर में 24 रन देकर सूर्यकुमार का एक विकेट हासिल किया.
अभिषेक शर्मा शून्य पर आउट
भारतीय टीम को बड़ा झटका अभिषेक के रूप में तब लगा जब पहले ही ओवर में पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने उन्हें कैच आउट करा दिया. अभिषेक 4 गेंद खेलने के बाद भी अपना खाता नहीं खोल सके. टूर्नामेंट में ये उनका दूसरा डक है. इससे पहले वो अमेरिका के खिलाफ शून्य पर आउट हुए थे.
पाकिस्तान ने जीता टॉस, नहीं हुआ हैंडशेक
पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. टॉस के समय दोनों कप्तानों ने एक दूसरे से एक बार फिर हैंडशेक नहीं किया. पाकिस्तान की टीम में कोई बदलाव नहीं हुए जबकि भारत ने अपनी टीम में दो बड़े बदलाव किए जिसमें अभिषेक को सैमसन और कुलदीप को अर्शदीप की जगह टीम में शामिल किया गया था.
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत की प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.
पाकिस्तान की प्लेइंग-11: साइम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेटकीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक.
