मुंबई, 1/12/2025
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. लेकिन इस बार अपनी आगामी फिल्म धुरंधर की वजह से नहीं, बल्कि गलत वजहों से ट्रेंड कर रहे हैं. अपनी आने वाली फिल्म, धुरंधर की रिलीज से पहले, वह गोवा में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया की क्लोजिंग सेरेमनी में शामिल हुए. यहां उन्होंने पिछले 50 सालों में सिनेमा में उनके योगदान के लिए थलाइवर रजनीकांत को ट्रिब्यूट देकर सबका ध्यान खींचा, वहीं ‘कांतारा’ के प्रति अपने रिएक्शन से सोशल मीडिया पर कई लोग नाराज कर दिया.
गुलिगा दैवा की बहन चौंडी को ‘फीमेल घोस्ट’ बताया
इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में ‘कांतारा’ के निर्देशक-एक्टर ऋषभ शेट्टी भी मौजूद थे. इस दौरान रणवीर सिंह ने इस फ्रैंचाइजी की तारीफ की. कंतारा चैप्टर 1 में ऋषभ शेट्टी की परफॉर्मेंस का जिक्र करते हुए उन्होंने गुलिगा दैवा की बहन चौंडी को ‘फीमेल घोस्ट’ बताया और स्टेज पर उस कैरेक्टर की मिमक्री की.
ऋषभ शेट्टी ने रणवीर को हाथों से इशारा करते हुए इसे रिपीट करने से मना करते दिखें.
आंखें टेढ़ी करके और जीभ निकालकर, उन्होंने अपनी खास ‘प्राइमोर्डियल स्क्रीम’ का एक वर्शन किया, जिससे शेट्टी हंसते-हंसते लोटपोट हो गए हालांकि, वायरल वीडियो में ऋषभ शेट्टी ने रणवीर को हाथों से इशारा करते हुए इसे रिपीट करने से मना करते दिखें.
लोगो को लगा ये पवित्र सांस्कृतिक मान्यताओं का अपमान था.
रणवीर ने स्टेज से मजाक में ऋषभ शेट्टी की तरफ इशारा करते हुए कहा, ‘यहां कोई मुझे कांतारा 3 में देखना चाहता है? इस आदमी को बताओ.’ हालांकि इस पल पर वहां हंसी-मजाक हुआ, लेकिन इस सेगमेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे लोगों को बहुत बुरा रिएक्शन मिला. कई लोगों को लगा कि उनका ये मिमक्री करना असंवेदनशील था और पवित्र सांस्कृतिक मान्यताओं का अपमान था.
सोशल मीडिया रिएक्शन
एक एक्स हैंडल यूजर ने रणवीर सिंह का यह वीडियो साझा करते हुए लिखा है, ‘कांतारा सीन पर रणवीर का रिएक्शन सच में गैर-जरूरी और बेइज्जती वाला लगा
एक यूजर ने लिखा है, ‘आजकल के एक्टर्स को प्रमोशन से दूर रखना चाहिए, इसकी एक वजह है. वे आखिर में कॉन्ट्रोवर्सी खड़ी कर देते हैं
एक यूजर ने लिखा है, ‘डियर रणवीर, तुम्हें भगवान और भूत में फर्क नहीं पता. चावुंडी देवी है भूत नहीं. और तुम सच में बड़े स्टेज पर मजाक उड़ा रहे हो.’ बता दें, इस मामले पर रणवीर सिंह और ऋषभ शेट्टी दोनों ने अभी तक ऑनलाइन आलोचना का जवाब नहीं दिया है.
