चंडीगढ़, 28/08/2025
हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखकर पंजाब में आई बाढ़ की त्रासदी में मदद का हाथ बढ़ाया है और भगवंत मान को बाढ़ प्रभावित एरिया में राशन सहित तमाम तरह की मदद की पेशकश की है बता दे पंजाब के 7 जिलों में बाढ़ की वजह से जनजीवन प्रभावित हो चुका है और जिला प्रशासन सहित तमाम NGO भी लोगों की मदद करने में जुटे है भारतीय आर्मी के जवान भी लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे है हालांकि बाढ़ की वजह से अबतक 3 की मौत हो चुकी है और कुछ लोग लापता है