चंडीगढ़, 02/12/2025
हरियाणा कैबिनेट की अगली बैठक की तारीख सामने आ गई है. आने वाले 8 दिसंबर को हरियाणा कैबिनेट की बैठक होगी जिसमें आने वाले शीतकालीन सत्र पर मोहर भी लग सकती है.
हरियाणा कैबिनेट की बैठक
हरियाणा कैबिनेट की बैठक सोमवार यानी 8 दिसंबर को 12 बजे विधानसभा सचिवालय में होगी. इस बैठक में विधानसभा के शीतकालीन सत्र पर मोहर लग सकती है. इसके साथ ही अन्य कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है. कैबिनेट बैठक के लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है.
विंटर सेशन की तैयारी
आपको बता दें कि चर्चा है कि हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र 18 दिसंबर से शुरू हो सकता है लेकिन 8 दिसंबर को होने वाली कैबिनेट की बैठक के बाद ही विंटर सेशन की फाइनल डेट पर मोहर लगेगी. वहीं इस बार का शीतकालीन सत्र काफी हंगामेदार रह सकता है जिसे लेकर सरकार तैयारियों में जुटी हुई है. माना जा रहा है कि विपक्ष इस बार के शीतकालीन सत्र में रोहतक और झज्जर में बास्केट बॉल खिलाड़ी की मौत के बाद खेल सुविधाओं से जुड़ा मुद्दा भी विधानसभा में उठा सकता है.
