चंडीगढ़, 1/10/2025
पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आज अपने कार्यालय में हिंद की चादर नवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादर साहिब जी के 350वें शहीदी पर्व को समर्पित, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा हाल ही में जारी किए गए आधिकारित लोगो को लगाया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु तेग बहादर साहिब जी, भाई दयाला जी, भाई मतीदास जी और भाई सतीदास जी के 350वें शहीदी पर्व संबंधी देशभर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और इस अवसर पर एक विशेष लोगो भी जारी किया गया है।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा आदेश जारी किए गए हैं कि इस शहीदी पर्व से संबंधित लोगो को अगले एक वर्ष तक सरकारी कार्यालयों और आधिकारिक डाक पर लगाया जाएगा। इसके अतिरिक्त सभी सरकारी संस्थानों में यह लोगो प्रमुखता से लगाया जाएगा और इसकी मर्यादा एवं पवित्रता का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
स बैंस ने कहा कि उनके अधीन आने वाले सभी विभागों को इस लोगो की एच.डी. प्रिंट प्रति शीघ्र उपलब्ध करवा दी जाएगी। साथ ही उन्होंने अपने अधीन विभागों के मुखियों, सभी सरकारी स्कूलों और कॉलेजों के मुखियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने कार्यालयों में इस लोगो को प्रमुखता से लगाएं।